कोईलवर: कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर बालू लदे ट्रकों से नगद लेकर छोड़े जाने का वीडियो वायरल, सरकारी राजस्व को नुकसान की चर्चा
पटना-बक्सर फोरलेन एनएच-922 स्थित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर कैशलेस व्यवस्था के बावजूद नगद लेकर ट्रकों को छोड़े जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि टोलकर्मि बालू लदे ट्रैकों से नगद राशि लेकर टोल पार करा रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना पब्लिक एप नहीं करता है।