प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास 2.0 अंतर्गत परियोजना क्र.02 मुंगावली के ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा में शुक्रवार को वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा भ्रमण में आये यात्रा रथ द्वारा सभी उपस्थित जनों को वीडियो फिल्म दिखाकर जल संवर्धन का संदेश दिया गया।