जेवर: जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने स्थानीय विधायक से की मुलाकात, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने सोमवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से विस्थापन की मांग को लेकर मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने स्थानीय विधायक से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं विस्थापन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपा है।