पाली: ग्राम सगौरिया निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने नामजद लोगों पर विषाक्त खिलाने की आशंका जताई
Pali, Lalitpur | Apr 17, 2026 ग्राम सगौरिया निवासी किसान की गुरुवार रात्रि के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उक्त मामले मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे उसके शव को परिजनों को सौपा गया है। वही मामले में परिजनों ने गांव के कुछ नामजद विपक्षियों द्वारा विषाक्त खिलाने की आशंका जताई गई है।