मुज़फ्फरनगर: शिव मंदिर प्रकरण में नया मोड़, पंचायत ने महंत के आरोपों को बताया निराधार, तेजवीर ने पूछा- मूर्ति टूटी कैसे
मुज़फ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के हरसोली शिव मंदिर मामले में नया मोड़ आया है। पंचायत में ग्रामीणों ने महंत पुष्करनाथ के आरोपों को निराधार बताया। महंत ने तेजवीर और उनके परिजनों पर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया था। तेजवीर ने कहा—वे मंदिर में गए ही नहीं। ग्रामीणों ने सीसीटीवी जांच की मांग की है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपील की गई