सामरी कुसमी: कुसमी में हमर क्लिनिक का शुभारंभ, एंबुलेंस सेवा भी शुरू हुई
कुसमी सामरी बुधवार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए “हमर क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया। साथ ही नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल किया गया, जिससे अब आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ हो सकेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्देश्वरी पैकरा सहित कई जनप्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।