जमुई: जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC प्रत्याशी गुड्डू यादव के 24 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने की छापेमारी, मचा हड़कंप
Jamui, Jamui | Jul 28, 2026 जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई की गठित टीम द्वारा एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो अबतक दोपहर बाद 03:00 बजे तक जारी है। 24 ठिकानों में 23 ठिकाने जमुई , सिकंदरा और ख़ैरा इलाके में हैं जबकि एक ठिकाना शेखपुरा में है।