टूटे विद्युत पोल के सहारे दौड़ रही 11 हजार वोल्ट लाइन, ग्रामीणों में दहशत!
📍 ग्राम बेता, जहानाबाद (फतेहपुर) में कई दिनों से एक टूटा और झुका हुआ विद्युत पोल 11 केवी लाइन का भार संभाले हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक पोल नहीं बदला गया।
तेज हवा या बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल नया पोल लगाकर लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है।
वहीं एसडीओ शुभम शर्मा के अनुसार, अज्ञात ट्रक की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त हुआ था और जल्द ही नया पोल लगाकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
🎥 Ground Zero News
.
.
.
#Fatehpur #Jahanabad #BetaVillage #ElectricityDepartment #PowerLine