कानपुर | टाटमिल पुल
🚨 टाटमिल पुल पर भीषण सड़क हादसा!
कानपुर के टाटमिल पुल पर देर रात एक जेसीबी, लोडर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और पुल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही हरबंस मोहाल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
📢 Ground Zero News सच की तह तक
.
.
.
#Kanpur #TatmilBridge #RoadAccident #KanpurNews #BreakingNews