फतेहपुर में बेखौफ चोरों का आतंक! 🚨
चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोठा बखरिया मजरे गोसाईपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़िता ने एक स्थानीय व्यक्ति पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📍 कोठा बखरिया, गोसाईपुर | चांदपुर थाना क्षेत्र, फतेहपुर
.
.
.
#Fatehpur #Chandpur #TheftCase #BreakingNews #CrimeNews