लखनऊ के लोक भवन में नवनियुक्त 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया रील बनाने से सख्त परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर रील बनाना अनुशासनहीनता का प्रतीक है और इससे कर्मचारी स्वयं को हंसी का पात्र बनाते हैं, जो सिस्टम की गरिमा के अनुरूप नहीं है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कर्मी को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग, गंभीर और टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए, तभी परिणाम सम्मानजनक और प्रभावी होंगे। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सरकार की सख्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित है
#viralreels #police #UPPolice #cmyogi #BREAKING