बिजनौर: मंडावर के गांव मोहंडिया में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने के प्रयास में 70 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 13, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब शाम 4बजे मंडावर क्षेत्र के गांव मोहंडिया में गांव निवासी 70 वर्षीय कृष्णा अपने खेत पर गया था। इसी दौरान खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने के चक्कर में 70 वर्षीय व्यक्ति कृष्ण की जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।