बिजनौर: हल्दौर के गांव लाडनपुर में तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Apr 13, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर में तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया गनीमत रही कि तीनों लोग बाइक पर सवार थे। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। तीनों में घायल एक किशोरी भी शामिल है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।