बिजनौर: बिजनौर के हीलर्स अस्पताल में इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर हवाई फायरिंग करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 13, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार काली माता मंदिर के पास स्थित हीलर्स अस्पताल के इमरजेंसी में घुसकर मुख्य द्वार पर हवाई फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कार्तिक और आशीष के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। और दोनों को जेल भेज दिया है