पचपहाड़: सिलेहगढ़ में चलती बाइक में लगी आग,आग से बाइक हुई जलकर खाक, बाइक सवार बाल बाल बचा
सिलेहगढ़ में भवानीमंडी डग मार्ग पर मंगलवार को चलती बाइक में आग लग गई जिससे बाइक जलकर खाक हो गई। बाइक सवार करावन निवासी प्रतापसिंह ने मिश्रोली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अपनी बाइक जो पांच महीने पहले ली थी को लेकर मप्र जा रहा था तभी बाइक में अचानक आग लग गई, जो पेट्रोल की टंकी तक पहुंच गई। आगजनी में बाइक जलकर राख हो गई, वही बाइक सवार बाल-बाल बच गया।