बारुन: मेंह पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक; प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन
बारुण-नवीनगर मुख्य मार्ग पर मेंह गांव के पास सोन उच्च स्तरीय नहर पर बना पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।