सजेती थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में घर में अकेली महिला प्रीति अवस्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी कमलेश राय ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के अनुसार महिला तनाव में रहती थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।