बसंतपुर: वीरपुर का गोल चौक दिल्ली, मुंबई और विदेशों की तर्ज पर होगा विकसित, विधायक ने विभागों के पदाधिकारियों संग की लंबी बैठक
क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को वीरपुर पहुंचे पूर्व मंत्री सह छातापुर भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कोसी निरीक्षण भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में वीरपुर नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगभग दो घंटे तक मैराथन चली. बैठक के दौरान ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर