पटियाली: पटियाली क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर के पास प्रधानाचार्य की कार की डिग्गी से सहायक लिपिक का शव बरामद
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में अशोकपुर के पास रविवार रात संदिग्ध हालत में खड़ी क्विड कार (UP 32 HL 0608) की डिग्गी से 37 वर्षीय राहुल पांडे का शव बरामद हुआ। राहुल एटा के थाना जैथरा क्षेत्र स्थित श्री माधवनंद इंटर कॉलेज में सहायक लिपिक था। मृतक के पिता रामतीर्थ ने थाना जैथरा में प्रधानाचार्य कृष्णकुमार और उसके दो अज्ञात साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।