बड़वानी में विराजित अंकलीकर परम्परा के चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञ मति जी माता जी ने आज दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित किया। माता जी ने रयण सार ग्रंथ का संदर्भ देते हुए कहा कि सुपात्र को दान देने से अच्छा कुल, परिवार और गुरु मिलते हैं। उन्होंने समाज से कषाय और राग-द्वेष मिटाकर संगठन और एकता पर बल दिया।
प्रवचन से पूर्व माताजी के मुखारविंद से शांतिधारा संपन्न हुई। आगामी 19 जून को श्रुतपंचमी एवं आचार्य श्री आदि सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर नगर में भव्य शास्त्र पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी और विशेष पूजन-विधान संपन्न होंगे। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #JainSamaj #ShrutPanchami #MpNews