महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर बड़वानी के प्रमुख मोटीमाता चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा क्षत्रिय राजपूत समाज एवं नगर पालिका परिषद बड़वानी के संयुक्त प्रयासों से स्थापित की गई है। इस गरिमामय समारोह में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और स्वाभिमान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, उपाध्यक्ष सुभाष भावसार और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे सहित पार्षदगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोनाली शर्मा, राजपूत समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आ�