बड़वानी जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज बड़वानी शहर और सेंधवा शहर थाना परिसर में होटल, लॉज एवं धर्मशाला संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी NEET परीक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सभी संचालकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि बिना वैध मूल पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए और मुसाफिरों की दैनिक जानकारी अनिवार्य रूप से स्थानीय थाने में उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #SendhwaNews #BarwaniPolice #MpNews