“बलिया में विकास बह रहा है...” यह कहते हुए बलिया के सपा नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तंज कसा है।
वीडियो में सड़क पर लबालब पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। सपा नेता ने दावा किया कि यह वही रास्ता है, जिससे होकर श्रद्धालु बलेश्वर मंदिर जाते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए सपा नेता रोहित चौबे ने सड़क की बदहाली और जलभराव को लेकर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि एक ओर क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये देने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल तक जाने वाले रास्ते पर लोगों को पानी से भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सपा नेता ने मंत्री के उस दावे पर भी निशाना साधा, जिसमें 5 हजार करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए जाने की बात कही गई है। जलभराव से भरी सड़क का वीडियो साझा करते हुए उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बलिया में विकास बह रहा है।”
वीडियो के सामने आने के बाद अब सड़क की स्थिति और जलभराव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, क्योंकि इसी मार्ग से होकर लोग बलेश्वर मंदिर तक पहुंचते हैं।
अब सवाल यह है कि करोड़ों-अरबों के विकास के दावों के बीच आखिर इस महत्वपूर्ण सड़क की हालत कब सुधरेगी और बलेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को जलभराव की समस्या से कब राहत मिलेगी?
#Ballia #Balliakhabar #Samajwadiprty #DayashankarSingh #Development