रतनी फरीदपुर: बिहार: शादी कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा गैस सिलेंडर, SDO को बतानी होगी मेहमानों की संख्या, जानिए नियम
बिहार में एलपीजी संकट को देखते हुए सरकार ने शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब बिना शादी का कार्ड दिखाए सिलेंडर नहीं मिलेगा। परिवारों को SDO के पास आवेदन देकर मेहमानों की संख्या बतानी होगी। केवल कमर्शियल सिलेंडर की अनुमति होगी। कैटरर्स का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है। पटना समेत कई जिलों में गैस की भारी किल्लत चल रही है।