कतरीसराय: कतरीसराय में दशहरा पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़, गांव से बाजार तक उत्सवी माहौल
दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार को कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर बाजार तक चहल-पहल बनी रही। चारों ओर उत्सव का माहौल देखने को मिला। दोपहर 12 बजे के बाद विभिन्न पूजा पंडालों म