भीलवाड़ा: पब्लिक एप्प की खबर का असर: रेलवे प्रशासन ने बदला राष्ट्रीय ध्वज, खबर दिखाए जाने के बाद रेलवे विभाग हरकत में आया
भीलवाड़ा। रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) की स्थिति को लेकर कल पब्लिक एप्प ' पर प्रमुखता से खबर प्रसारित की गई, भीलवाड़ा रेलवे प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के आला अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लिया और बिना समय गंवाए पुराना झंडा हटाकर वहां पूरी गरिमा और नियमों के साथ नया राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करवा दिया है।