पटियाली: सिढपुरा कस्बा में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को कस्बा सिढपुरा में मेरा युवा भारत कासगंज के बैनर तले जागरूकता साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। साइकिल यात्रा के माध्यम से युवाओं ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा बचत के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों ने कस्बा से ग्राम पिथनपुर गौशाला मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली।