मधेपुरा: मधेपुरा में क्रिकेट खेलते समय पोखर में डूबी गेंद निकालने गए दो बच्चों की मौत
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित भैरोपट्टी में रविवार को पोखर में डूबने से दो बच्चों, भतखोरा निवासी बमबम कुमार (17) और मो. एहसान (11) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे पोखर के पास क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद पानी में चले जाने पर उसे निकालने उतरे दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। तैरना न जानने के कारण वे डूबने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर न