Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

#चिंताजनक :- देहरादून के पॉश एरिया वंसत विहार की सुरक्षा व्यवस्था उठे सवाल! देहरादून की वसंत विहार फेज़-2 की गेट संख्या 82 के सामने कल शाम करीब 5 बजे हुई घटना ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक महिला मदद के लिए रोती-बिलखती नजर आ रही है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भी चिंता का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था से है—जब यह घटना कॉलोनी के गेट के सामने हो रही थी, उस समय सुरक्षा गार्ड कहां था? क्या गेट पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ नाम भर की है? बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरी ऐसी घटना है। ऐसे में सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं, बल्कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही का है। वसंत विहार को देहरादून की महत्वपूर्ण और अधिकारियों की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में गिना जाता है। जब राजधानी देहरादून की ऐसी कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर इस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। पुलिस से सवाल है—क्या इस घटना का संज्ञान लिया गया है? क्या CCTV फुटेज खंगाली गई? सुरक्षा गार्ड की भूमिका की जांच हुई? और लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व कॉलोनी प्रबंधन क्या ठोस कदम उठा रहा है? फिलहाल जरूरत है कि सभी निवासी सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें और अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें।

MORE NEWS

एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!!

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर धूमधाम से मनाया गया है। जनपदीय पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित सभी कोतवाली, चौकी परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति की अद्भुत छटा देखी गयी।

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के आगमन के उपरान्त वन्देमातरम् का गायन किया गया। तदोपरान्त ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के ऐसे कार्मिक जिनको कि *स्वतंत्रता दिवस-2026* के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर" तथा "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति" पत्र प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है, इन कार्मिकों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। जनपद से आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी पंकज नेगी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर, विशिष्ट कार्य हेतु तथा आरक्षी दीपक नौटियाल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

वहीं इसी वर्ष के गणतन्त्र दिवस पर घोषित हुए पुरस्कारों से सम्बन्धित जनपद के पुलिस कार्मिकों को आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा मैडल पहनाकर अलंकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी हैं तथा इस अवसर पर मुख्यालय स्तर से सम्मानित हुए जनपद के पुलिस कार्मिकों को बधाई दी गयी है। 

पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर व कोतवाली/चौकियों पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित कार्मिकों को देश के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।

एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!! आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर धूमधाम से मनाया गया है। जनपदीय पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित सभी कोतवाली, चौकी परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति की अद्भुत छटा देखी गयी। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के आगमन के उपरान्त वन्देमातरम् का गायन किया गया। तदोपरान्त ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के ऐसे कार्मिक जिनको कि *स्वतंत्रता दिवस-2026* के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर" तथा "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति" पत्र प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है, इन कार्मिकों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। जनपद से आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी पंकज नेगी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर, विशिष्ट कार्य हेतु तथा आरक्षी दीपक नौटियाल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। वहीं इसी वर्ष के गणतन्त्र दिवस पर घोषित हुए पुरस्कारों से सम्बन्धित जनपद के पुलिस कार्मिकों को आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा मैडल पहनाकर अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी हैं तथा इस अवसर पर मुख्यालय स्तर से सम्मानित हुए जनपद के पुलिस कार्मिकों को बधाई दी गयी है। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर व कोतवाली/चौकियों पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित कार्मिकों को देश के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 15, 2026

रुद्रप्रयाग शहर में स्वतंत्रता दिवस पर अंग्रेजी शराब की ब्लैक मार्केटिंग!!

रुद्रप्रयाग शहर में स्वतंत्रता दिवस पर अंग्रेजी शराब की ब्लैक मार्केटिंग!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 15, 2026

कैमरे में कैद हुआ खतरनाक सफर, बाल-बाल बची महिला!!

थल-मुनस्यारी रोड पर ला झेकला के पास भारी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित,,
सड़क के एक ओर फंसे लोगों को खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। 
तेज बहाव पार करते समय हादसे का शिकार होते-होते बची महिला,,
जान जोखिम में डालकर मलबे और तेज बहाव के बीच से गुजरने को मजबूर लोग,,
ला झेकला में भारी मलबे के बाद बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें,,
तेज बारिश के बीच खतरनाक रास्ते से आवाजाही, हादसे का खतरा
थल-मुनस्यारी मार्ग पर मलबे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी,,
खतरनाक रास्ते और तेज बहाव ने बढ़ाई लोगों की चिंता,,

कैमरे में कैद हुआ खतरनाक सफर, बाल-बाल बची महिला!! थल-मुनस्यारी रोड पर ला झेकला के पास भारी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित,, सड़क के एक ओर फंसे लोगों को खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। तेज बहाव पार करते समय हादसे का शिकार होते-होते बची महिला,, जान जोखिम में डालकर मलबे और तेज बहाव के बीच से गुजरने को मजबूर लोग,, ला झेकला में भारी मलबे के बाद बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें,, तेज बारिश के बीच खतरनाक रास्ते से आवाजाही, हादसे का खतरा थल-मुनस्यारी मार्ग पर मलबे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी,, खतरनाक रास्ते और तेज बहाव ने बढ़ाई लोगों की चिंता,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 15, 2026

#चिंताजनक :- देहरादून के पॉश एरिया वंसत विहार की सुरक्षा व्यवस्था उठे सवाल! देहरादून की वसंत विहार फेज़-2 की गेट संख्या 82 के सामने कल शाम करीब 5 बजे हुई घटना ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक महिला मदद के लिए रोती-बिलखती नजर आ रही है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भी चिंता का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था से है—जब यह घटना कॉलोनी के गेट के सामने हो रही थी, उस समय सुरक्षा गार्ड कहां था? क्या गेट पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ नाम भर की है? बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरी ऐसी घटना है। ऐसे में सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं, बल्कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही का है। वसंत विहार को देहरादून की महत्वपूर्ण और अधिकारियों की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में गिना जाता है। जब राजधानी देहरादून की ऐसी कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर इस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। पुलिस से सवाल है—क्या इस घटना का संज्ञान लिया गया है? क्या CCTV फुटेज खंगाली गई? सुरक्षा गार्ड की भूमिका की जांच हुई? और लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व कॉलोनी प्रबंधन क्या ठोस कदम उठा रहा है? फिलहाल जरूरत है कि सभी निवासी सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें और अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें। - Rudraprayag News