चमोली जिले के बिरही निजमुला मोटरमार्ग पर आज भारी मलवा आने पर मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एम्बुलेंस मलवे में फंस गयी। खतरे को देखते हुए एम्बुलेंस में सवार स्टाफ ने मरीज को तुरन्त एम्बुलेंस से बाहर निकाल दिया। इस घटना में भले ही कोई नुकसान नही हुआ, लेकिन भारी बारिश के बीच पहाड़ो में सफर करना किसी खतरे से कम नही है ।