सहारनपुर: ढमोला किनारे महापौर व नगरायुक्त ने किया वृहद पौधारोपण, नदी की सफाई से बाढ़ से बचाव और पर्यावरण में सुधार होगा
शहर के ढमोला पुलों के निकट नदी किनारों के सौंदर्यीकरण की पहल करते हुए मंगलवार शाम 4:00 बजे महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि सहित निगम के अनेक अधिकारियों एवं पार्शदों ने पौधा रोपण किया। चम्पा, ग्लोचिन, फाइकस व बोगनवेलिया के करीब एक हजार पौधों का रोपण किया गया।