कोलायत: कोलायत थाना क्षेत्र में गौशाला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कोलायत थाने में मर्ग दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कोलायत की नंदन गौशाला में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपक पुत्र ओमवीर जाट, निवासी भरतपुर के रूप में हुई है। वह नंदन गौशाला में काम करता था। 21 अगस्त को वह अपने कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर फांसी पर लटका हुआ मिला