जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इंडोर स्टेडियम, कोर्ट, जिम सहित विभिन्न व्यवस्थाएं देख खिलाड़ियों से संवाद किया। कलक्टर ने स्टेडियम की विस्तृत रिपोर्ट व रिनोवेशन एस्टीमेट तैयार करने, आधुनिक लाइटिंग, बेहतर रखरखा के निर्देश दिए हैं।