राजस्थान के उदयपुर के बड़गांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गोवर्धन पूजा के बाद निभाई गई एक अनूठी परंपरा। यहां गौशाला के मुख्य द्वार पर करीब 12 फीट ऊंचा गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया। विधि-विधान से पूजा और आरती के बाद जैसे ही गौशाला का गेट खोला गया, पटाखों की आवाज के बीच गायें तेजी से दौड़ती हुई गोवर्धन पर्वत के ऊपर से निकल गईं।
इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय परिवार मौजूद रहे। आस्था, उत्साह और परंपरा का ऐसा नजारा उदयपुर में देखने को मिला। 🙏
[Udaipur, Rajasthan, Govardhan Puja, Govardhan Parvat, Unique Traditions of Rajasthan, Cow Worship, Rajasthan Culture]
Jaipur, Jaipur | Nov 10, 2026