जीवंत पुस्तकालय से बच्चों में विकसित होगी पढ़ने की रुचि
कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष, नारायणपुर में दो दिवसीय जीवंत पुस्तकालय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 122 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में शिक्षकों एवं शिक्षा दूतों को पुस्तकालय के प्रभावी संचालन, कहानी आधारित गतिविधियों और बच्चों में पठन संस्कृति विकसित करने की जानकारी दी गई।
इस पहल के तहत प्रथम बुक्स द्वारा दान स्वरूप प्राप्त हैंगिंग लाइब्रेरी से बच्चों तक रोचक एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
#Narayanpur #Education #ReadingCulture #Chhattisgarh #Abujhmad
12 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Oct 14, 2026