हरिद्वार: शादी रचाकर उत्पीड़न के आरोप पर ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराने के बाद पूर्व विधायक ने खुद को बताया बेकसूर
सहारनपुर निवासी महिला अभिनेत्री द्वारा ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर शादी रचाकर उत्पीड़न करने के आरोप के मामले में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद पूर्व विधायक का बयान सामने आया है। मंगलवार शाम 8 बजे पूर्व विधायक ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा है कि महिला मदद मांगने के लिए उनके पास आई थी, और अब वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।