हरिद्वार: राज्य अतिथि गृह डाम कोठी के गंगा घाट पर फैली गंदगी देख भड़के शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, खुद ही की सफाई
मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल राज्य अतिथि गृह डाम कोठी पहुंचे। शाम 4 बजे यहां से रवाना होते वक्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की नजर डाम कोठी के गंगा घाट पर पड़ी। गंगा घाट पर फैली गंदगी देखकर मंत्री भड़क उठे। उन्होंने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर दास को तुरंत घाट की सफाई और कूड़ा उठाने के निर्देश दिए और खुद भी घाट पर गंदगी साफ की।