सिंघेश्वर: प्रोन्नति में देरी और भ्रष्टाचार के आरोप पर शिक्षक संघ का आंदोलन, प्रशासन को अल्टीमेटम
मधेपुरा के सिंहेश्वर में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति और शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने अवैध वसूली के आरोप लगाए और कहा कि 12 वर्ष सेवा के बाद भी प्रोन्नति नहीं हो रही है। संघ ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड और जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा