मधेपुरा कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की आधारभूत संरचना, निरीक्षण व्यवस्था एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।