स्याना: एक गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिक के साथ 15 दिन में तीन बार किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी
Siyana, Bulandshahr | Aug 22, 2026
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में 65 वर्षीय व्यक्ति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गांव की ही 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ में जुटी है। शनिवार को पीड़िता ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति ने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।