नया रायपुर के राज्योत्सव मेले में पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप
पर्ची में ग्राम पंचायत का नाम और रसीद नंबर ही नही
छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव मेले में पार्किंग के नाम पर वाहन चालकों से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। मेले में पहुंचने वाले लोगों को पार्किंग शुल्क के नाम पर पैसे देने पड़ रहे हैं। आखिर पार्किंग शुल्क के लिए क्या निर्धारित दर तय की गई है और क्या वसूली नियमानुसार हो रही है? यह बड़ा सवाल है।
#छत्तीसगढ़ #नया_रायपुर #राज्योत्सव #राज्योत्सव_मेला #Raipur