भीलवाड़ा: सरकारी विद्युत पोलों से बनाई गई फार्म हाउस की बाउंड्री, जांच की उठी मांग
भीलवाड़ा। उपनगर पुर के माली खेड़ा से सालमपुरा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक निजी फार्म हाउस में सरकारी विद्युत पोलों के उपयोग का मामला सामने आया है। फार्म हाउस की बाउंड्री में लगाए गए पोलों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बाउंड्री निर्माण में उपयोग किए गए पोल पुराने विद्युत पोल प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं।