बड़ौत: रमाला थाने पर आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई 16 मुक़दमों की अवैध देशी शराब को गड्ढा खुदवाकर कराया गया नष्ट
Baraut, Bagpat | May 26, 2025 थाना रमाला पुलिस ने सोमवार शाम करीब 6:15 बजे बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना रमाला पर वर्ष 2024 से अप्रैल 2025 तक के आबकारी अधिनियम के कुल 16 मुक़दमों में दाखिल 66.5 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट कराया गया। जिसे प्रभारी निरीक्षक रमाला व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 बडौत की उपस्थिति में गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया।