बड़ौत: खड़खड़ी में 2 पक्षों के विवाद और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में 8 नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | May 26, 2025 बड़ौत पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि 6 मार्च को खड़खड़ी गांव में 2 पक्षों के 8 नामजद व 20-25 अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया और पुलिस के ऊपर भी फायर करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला किया। मामले में कोतवाली पुलिस 3 आरोपियों को जेल भेज चुकी है और 4 आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।