जमुई: परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे दामोदर रावत, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ किया स्वागत
Jamui, Jamui | May 10, 2026 बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार दामोदर रावत रविवार की शाम 4:00 बजे के बाद जमुई पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। शहर में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। कचहरी चौक पर समर्थकों ने जेसीबी से फूल बरसाकर और जमकर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।