परिहार: महुआवा गांव में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष
परिहार प्रखंड के महुआवा गांव में बीते दिनों आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल गया था। मंगलवार को 2:00 बजे महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बात की और अग्निकांड के पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।