परिहार: परिहार मुख्यालय के पंचायत समिति सदस्य को फोन पर धमकी दी गई
परिहार मुख्यालय के पंचायत समिति सदस्य सऊद आलम को फोन पर गाली गलौज के साथ धमकी दी गई है। इस मामले में शुक्रवार को 1 बजे पंचायत समिति सदस्य ने साइबर थाना तथा परिहार थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक नंबर से फोन आया और उनके साथ गाली गलौज की गई साथ ही धमकी दी गई है।