परिहार: चिकनवा में कॉस्मेटिक दुकानदार से मारपीट, बाइक छीनी
सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के चिकनवा के पास कॉस्मेटिक दुकानदार के साथ मारपीट हुई है। इस दौरान उनके बाइक और पैसे भी छीन लिए गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को सुबह 11:45 पर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। युवक का नाम अनिकेत कुमार उर्फ लल्लू है। जो भिसवा का निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।