अल्बर्ट एक्का (जारी): जर्जर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर
जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के