डुमरी: छपरी गिरने से गाय की मौत, विधवा महिला ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
Dumri, Gumla | Sep 26, 2026 डुमरी प्रखंड के जैरागी बाजारटांड़ गांव में पशु रखने के लिए बनाई गई छपरी अचानक गिर गई, जिसके नीचे दबने से एक गाय की मौत हो गई। मृत गाय स्वर्गीय कर्मा तुरी की पत्नी सारो तुरी की बताई जा रही है। बताया गया कि सारो तुरी विधवा हैं और उनके परिवार में एक बेटी है, जो दिव्यांग है। ऐसे में गाय की मौत से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से